कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर के नेताओं से फीडबैक लिया कि कहां संगठन मजबूत है, कहां कमजोर है और किन मुद्दों को चुनाव में उठाना है.पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कई जगह सिंबल और आवेदन खारिज किए गए तथा अजमेर का उदाहरण दिया. नेताओं ने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है और इस बार रिकॉर्ड जीत होगी, क्योंकि यह 2028 विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम बड़ा चुनाव है.