राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक बार फिर सरेआम उजागर हो गई है, जब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्यों ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. PCC अध्यक्ष की कार्यशैली, अनदेखी और कथित तानाशाही के विरोध में नेता ने समर्थकों के साथ बाकायदा 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया और डोटासरा पर कई गंभीर आरोप लगाए.