राजधानी जयपुर में आज महंगाई और एलपीजी गैस की किल्लत के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष तारिका सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर 'हल्ला बोल' प्रदर्शन किया।