नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी जयपुर की सड़कों पर आज जबरदस्त संग्राम देखने को मिला। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की।