Crop Failure: रो रहा किसान, हुआ भारी नुकसान | Rajasthan Top News | Weather Alert | Wheat Crop

  • 17:30
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2026

कड़ाके की सर्दी के बाद अब. बेमौसम बारिश किसानों को परेशान कर रही है. खास तौर पर रबी की फसल खराब हो रही है. गेहूं की फसल की गुणवत्ता गिर चुकी है. जिससे किसानों को सही दाम नहीं मिलेंगे. वहीं सरसों के दाने की गुणवत्ता खराब होने से किसान परेशान हो गए हैं. पिछली फसलों का बीमा भी किसानों को नहीं मिला था. और इस रबी की फसल से भी किसान अब हताश हो रहे हैं. बांसवाड़ा, धौलपुर और चूरू से हमारी ये रिपोर्ट देखिए सांचौर में पाला गिरने से जीरे की फसल पूरी तरह चौपट हो गई. खासकर चितलवाना क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि इस साल 100 बोरी जीरे की पैदावार होगी. लेकिन अब 100 ग्राम जीरे के भी लाले पड़ रहे हैं. इसके अलावा किसानों ने जीरे की फसल के लिए- खाद, बीज और कीटनाशक में मोटा पैसा लगाया था. और अब सही कीमत नहीं मिलने से किसानों के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है. सांचौर से हमारे संवाददाता गणपत विश्नोई की ये रिपोर्ट देखिए. #barannews #rajasthan #hailstorm #rabicrops #kharifcrops #latestnews #rajasthan #topnews #bundi #jhunjhunu #baran #rajasthanhindinews #farmers #Sanchore #Banswara

संबंधित वीडियो