Dadi Ratan Mohini Passed Away: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। ब्रह्माकुमारी के सूचना निदेशक बीके करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिनों से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुये दुख प्रकट किया है।