दौसा जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर ठग ने भाजपा के पूर्व प्रधान सुबुद्धि मीणा के पोते और करीब 26 अन्य युवाओं को अपना शिकार बनाया। ठग ने खुद को 'भाजपा प्रदेश कार्यालय का अधिकारी' बताया और 'लिपिक सहायक भर्ती' का झांसा देकर इन युवाओं से क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए हजारों रुपए ऐंठ लिए।