MD Drug Case: सीकर में MD तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 वर्षीय युवती जयपुर से गिरफ्तार! Bharati Soni

  • 3:23
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
MD Drug Case: सीकर में MD तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 वर्षीय युवती जयपुर से गिरफ्तार! Bharati Soni सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने MD तस्करी के मामले में फरार चल रही 21 वर्षीय युवती को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारती सोनी पुलिस से बचने के लिए जयपुर के करधनी क्षेत्र में छिपी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि 31 अक्टूबर को एक्सीलेंस कॉलेज के पास कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी हरिराम बाठोद के पास से 98.40 ग्राम MD बरामद हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह MD भारती सोनी और उसके साथी मामराज से खरीदी गई थी। पुलिस के अनुसार भारती और मामराज लंबे समय से MD सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी मामराज की तलाश कर रही है और पूरे ड्रग्स नेटवर्क की गहन जांच जारी है। #sikar #drugracket #mddrugs #sikarpolice #jaipur #crimenews #breakingnews #rajasthannews #drugtrafficking Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो