पुलिस लाइन में मेस और अन्य मदों की राशि में 1 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी व करीब 12 से 13 लाख रुपये का हिसाब न मिलने के मामले में 5 महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में रिकॉर्ड संधारण न होने, एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर के फर्जी हस्ताक्षर से चेक निकालने और एफडी तोड़ने जैसी अनियमितताओं के साथ सीआई समेत दो लोगों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। रिकॉर्ड पेश न कर पाने पर एएसआई रूपराम को सेवा से बर्खास्त किया गया है और नयापुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है/