जयपुर के महेश नगर में सोडाला थाने के एक कांस्टेबल के बेटे ने पुलिस स्टीकर और प्रेशर हॉर्न लगी मॉडिफाइड गाड़ी से सड़क पर जन्मदिन मनाया। खबर दिखने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और गाड़ी जब्त की, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है.
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद पांच युवकों ने एक युवक को रोककर पार्क में ले जाकर पीटा.
पुलिस के मुताबिक मामला पिछले महीने का है, चुनाव ड्यूटी के कारण गिरफ्तारी में देरी हुई, और अब पांचों आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए हैं.