बूंदी के नैनवा पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान हुए विवाद पर विधायक अशोक चांदना ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को बेबुनियाद बताया और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया. वहीं पुलिस अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रोकने के बावजूद बैरिकेड्स हटाकर वाहन अंदर ले जाने का प्रयास व अभद्रता की गई, जिस पर राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस प्रकरण में 6 नामजद व 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच सीआईडी-सीबी जयपुर को सौंपी गई है.