काशी के घाटों पर हुए इस Exclusive Interview में गायक कैलाश खेर ने शिव तत्व, जीवन में संतुलन और काशी की महिमा पर दिल से बात की, और आदियोगी की स्तुति भी गाई. उन्होंने कहा कि जब आप सक्षम हो जाएं तो दूसरों को सक्षम बनाएं, और दान स्वभाव से दें, दबाव में नहीं। साथ ही अपनी "नई उड़ान" पहल बताई, जिसमें वे पिछले 10 वर्षों से अपने जन्मदिन पर नए कलाकारों को मंच देते हैं. बातचीत में भारत की आध्यात्मिक चेतना, नदियों और धरती को मां मानने की परंपरा और उनके कार्यक्रम "बम बम काशी" का भी जिक्र आया.