बारां कृषि मंडी में धान और मक्का की बंपर आवक तथा करीब 2.5 से 3 लाख कट्टे माल जमा होने से जाम के हालात बन गए हैं, जिसके चलते फिलहाल धान व मक्का की नीलामी रोककर पहले से खरीदे गए माल के उठाव और लोडिंग का काम किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को रात 12 बजे तक ट्रकों में लोडिंग जारी रहेगी, जबकि किसानों को शनिवार को धान व मक्का न लाने की पूर्व सूचना दी गई थी। शेड्यूल के मुताबिक रविवार रात धान की एंट्री के बाद सोमवार को धान और मंगलवार को मक्का की नीलामी होगी।