जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की छात्रा ने शिकायत दी कि बंबल डेटिंग ऐप पर हुई दो दिन की दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे मिलने बुलाया, कार में घुमाने ले गया और अभद्र व्यवहार व जबरदस्ती की कोशिश की।
छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने CCTV और तकनीकी जांच से 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर कार और iPhone जब्त किया।
. पुलिस आरोपी का मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधि खंगाल रही है कि उसने और युवतियों को भी ऐसे फंसाया या नहीं, और पीड़ित हों तो थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।