Breaking News: राजस्थान के दौसा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार सब-इंस्पेक्टर (SI) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार बताया जा रहा है। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। #Dausa #RoadAccident #RajasthanNews #PoliceAccident #SIMartyred #DausaNews #TruckAccident #BreakingNews #RajasthanPolice #RoadSafety #rajasthannews #ndtvrajasthan