Delimitation Debate: महिला आरक्षण की आड़ में राजनीति? परिसीमन पर घमासान तेज! Women Reservation Bill
लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि परिसीमन के बहाने भाजपा और RSS लंबे समय तक राजनीतिक बढ़त कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण की आड़ में जल्दबाजी में परिसीमन प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर भी सवाल उठाए हैं।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने कहा कि लोकसभा सीटें बढ़ाने से पहले महिलाओं को आरक्षण देने की संवैधानिक प्रतिबद्धता को लागू किया जाना चाहिए। माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि देश अब केवल महिला सशक्तीकरण नहीं बल्कि महिला नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कानून निर्माण और नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
#delimitation #womenreservation #ashokgehlot #ajaymaken #gajendrasinghshekhawat #madanrathore #rajasthanpolitics #congress #bjp
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan