Rajasthan High Court: राजस्थान के झालावाड़ में बीते जुलाई 2025 में स्कूल हादसा हुआ था. इस घटना के बाद राजस्थान के जर्जर स्कूलों का मुद्दा राजस्थान हाई कोर्ट पहुंचा था. इस मामले में सोमवार (16 फरवरी) को फिर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट इस मामले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्वप्रेरित संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है. जस्टिस अशोक कुमार जैन और जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ ने आज फिर मामले में सुनवाई की. मामले में एनसीपीसीआर की ओर से एडवोकेट वागीश सिंह ने पैरवी की. सुनवाई के दौरान स्कूल के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट के प्रावधानों पर चर्चा हुई. #Rajasthan #HighCourt #Jhalawar #rajasthanschoolbudget #rajasthanhighcourt