बाड़मेर कलेक्ट्रेट पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों के हक के लिए पिछले 39 दिनों से चल रहे धरने के समर्थन में भाटी ने यह कड़ा कदम उठाया।