चित्तौड़गढ़ में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी गैंग वॉर की साजिश को नाकाम करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश आपसी वर्चस्व की रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर (चिराग खटीक) की हत्या करने की योजना बना रहे थे.पुलिस ने इनके कब्जे से देसी कट्टा, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए हैं, जिनका कनेक्शन गुजरात तक फैला हुआ है.
#chitorgarh #Gangwar