उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में पढ़ाई के दौरान अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिर गया. हादसे में मलबे की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों के सिर और मुंह पर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हैरानी की बात यह है कि जिस कमरे में हादसा हुआ उसे विभाग ने पहले ही 'मरम्मत योग्य' माना था, इसके बावजूद वहां कक्षाएं चल रही थीं.