जयपुर शहर में पाइपलाइन के जरिए सप्लाई होने वाली प्राकृतिक रसोई गैस (PNG) आज रात से और अधिक महंगी होने जा रही है. गैस सप्लाई करने वाली टोरेंट कंपनी ने घरेलू उपयोग की प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाने का फैसला किया है, जो रात 12 बजे से लागू हो जाएगा. इस बढ़ोतरी के कारण शहर के हजारों परिवारों के मासिक रसोई बजट पर सीधा असर पड़ेगा और लोगों को अधिक खर्च करना होगा.