Jaipur में कचरे का अंबार, Safai Karmiyon की हड़ताल से 'Pink City' हुई बदहाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे दुनिया 'पिंक सिटी' के नाम से जानती है, इन दिनों कचरे के ढेर में दबी नजर आ रही है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया है। इस हड़ताल के कारण जयपुर के प्रमुख बाजार, चौराहे और गलियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। मानसून की दस्तक के बीच सड़कों पर फैला यह कचरा अब महामारी और संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है। 

संबंधित वीडियो