Heroin Smuggling: हेरोइन नहीं, निकला 7 किलो RDX! Pakistan से Drone से आया था तबाही का सामान!| Crime

  • 6:42
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026
श्रीगंगानगर में 12-13 अक्टूबर की रात पाकिस्तान से आए ड्रोन से गिराए गए पैकेट लेने पहुंचे दो 19 वर्षीय युवकों को ANTF ने पहले से घात लगाकर दबोच लिया. हेरोइन की तलाश में शुरू हुई जांच में पैकेटों से हेरोइन नहीं, बल्कि हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें करीब 7 किलो से ज्यादा RDX और ब्लास्ट के लिए सर्किट व रिमोट ट्रिगरिंग से जुड़ा उपकरण शामिल है. पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के जलालाबाद थाने पर 13 सितंबर 2026 को हुए ग्रेनेड हमले में वांटेड थे, और विस्फोटक को एयर टाइट पैकेट में पैक किया गया था ताकि सुरक्षा एजेंसियां और डॉग स्क्वाड इसे पकड़ न सकें.

संबंधित वीडियो