Rajasthan Water Crisis: 10 साल का सबसे बड़ा सूखा? पानी बचाने के लिए लगी निगरानी | Jodhpur News
राजस्थान में इस बार कमजोर मानसून के कारण जल संकट गहराता जा रहा है। जोधपुर की जीवनरेखा मानी जाने वाली कायलाना और तख्तसागर झीलों का जलस्तर लगातार घट रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जल भंडारण में करीब 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
हालात ऐसे हैं कि पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासन को पानी पर निगरानी बढ़ानी पड़ी है। राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं ताकि पानी की चोरी रोकी जा सके। वहीं शहर में रोटेशन के आधार पर जलापूर्ति कटौती की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
सिर्फ जोधपुर ही नहीं, पूरे राजस्थान में सामान्य से कम बारिश के कारण जल संकट गहरा रहा है। खासकर मारवाड़ क्षेत्र में बांधों में पानी का स्तर बेहद कम रह गया है, जिससे पेयजल और कृषि दोनों पर असर पड़ सकता है।
#jodhpurnews #watercrisis #rajasthannews #jodhpurwatercrisis #kaylanalake #takhatsagar #marwar #drought #watershortage
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan