राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाई कोर्ट के बाहर वकीलों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही के कारण उनके साथी अधिवक्ता की माताजी का निधन हो गया, लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है।