राजस्थान के कुख्यात 007 गैंग के सरगना राजाराम उर्फ राजू मांजू को नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) ने एक बड़े ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 13 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय इस गैंगस्टर पर पुलिस ने ₹75,000 का इनाम घोषित कर रखा था।