Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी. फिरदौस मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे लोगों पर अचानक छज्जा गिर पड़ा. यह हादसा तब हुआ जब मस्जिद में भारी भीड़ थी और सभी लोग प्रार्थना में लीन थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छज्जे के गिरने से अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करने लगे. #Jaipur #mosqueaccident #balconycollapses #FirdausMosque #Fridayincident #latestnews #rajasthan