जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS Stadium) के बाहर आईपीएल टिकटों की बिक्री को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया। राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले रियायती दर (Student Concession Tickets) वाले टिकट न मिलने से नाराज छात्रों और युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।