राजस्थान के झालावाड़ जिले के चांदीपुर में 9 नवंबर 2025 को हुई विवाहिता रेणु की मौत का मामला सुलझ गया है। जिसे ससुराल पक्ष ने 'सीढ़ियों से गिरने' का एक हादसा बताया था, वह असल में एक सोची-समझी क्रूर हत्या निकली। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति देवी कृपाल उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया है।