Jodhpur drug smuggling: ड्रग तस्करों ने तस्करी के एक नायाब तरीके से पुलिस को भी चौंका दिया. अब तक ट्रक में छिपाकर या उसे मोडिफाइड कर तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं. अब निजी बसों में ड्रग्स लाने के लिए तस्करों ने अनोखी तरकीब लगाई, जिसकी कोई कल्पना आसान नहीं है. निजी बसों के जरिए पार्सल के नाम पर एमडी ड्रग्स और स्मैक की सप्लाई की जा रही थी. चौंकाने वाली बात यह है कि मथानिया और सोयला की मशहूर हरी मिर्च की आड़ में ड्रग्स भेजे जा रहे थे. यहां एक हरी मिर्च की कीमत करीब ₹5000 बताई जा रही है. #JodhpurDrugCase #MathaniaMirch #DrugSmuggling #RajasthanNews #MDDrugs #CrimeNews #PoliceAlert #JodhpurNews #SmugglingTechnique #ViralNews #MathaniaChilli #DrugRacketExposed