राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस बार 'युवा कार्ड' खेलते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को दिए जाएंगे।