Tension in Ajmer: राजस्थान के अजमेर में चैत्र नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों में कव्वाली की प्रस्तुति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शहर के नगरा इलाके में आयोजित माता के जागरण में भजन गायक जॉन अजमेरी द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कव्वाली पेश करने के बाद से माहौल गरमाया हुआ है. विरोध इतना बढ़ गया कि गायक को बीच कार्यक्रम से ही मंच छोड़ना पड़ा. #chaitranavratri #navratri #khwaja #singerjohnajmeri #rajasthantopnews