कोटा के रामगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोटा खुर्द गांव में एक विवाहिता (मौसमी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला है। पीहर पक्ष का आरोप है कि 21 अक्टूबर 2025 को हुई शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे 5 लाख रुपये और मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों का दावा है कि उसकी घर पर हत्या की गई और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।