कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। कंसवा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पास के नाले में जा गिरा।