कोटा (राजस्थान) की बेटी अरुंधति चौधरी (Arundhati Choudhary) ने खेल जगत में भारत का तिरंगा बुलंद कर दिया है! मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Asian Boxing Championship) के फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने कजाकिस्तान की मजबूत बॉक्सर बख्तियत सेदिश को हराकर गोल्ड मेडल (Gold Medal) अपने नाम किया है।