कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं भड़काने और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं का शोषण करने का मामला सामने आया है. एक युवक के मोबाइल फोन से धार्मिक प्रतीक चिन्हों के साथ महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विज्ञान नगर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मनीष शर्मा उर्फ मोईन खान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है. #kotanews #rajasthancrime #SocialMediaMisuse #womensafety #breakingnews #VigyanNagarKota #cybercrime #religioussentiments #policeaction #bajrangdal #rajasthannews #Justice