राजसमंद में कुमावत समाज की पांचों चौखलों की एक बड़ी महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के हजारों लोग और पदाधिकारी शामिल हुए. समाज ने पिछले निकाय चुनावों में राजनीतिक दलों पर उपेक्षा और सौतेला व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है. महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब समाज का कोई भी व्यक्ति राजनीतिक दलों में पदाधिकारी नहीं रहेगा और पंचायती राज चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े जाएंगे.