कोटा की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर 'लेडी रॉबर' बनकर लूट करने वाली शातिर 'कोहिनूर गैंग' का पर्दाफाश किया है। यह गैंग महिला का वेश धारण कर ट्रक ड्राइवरों को मदद के बहाने रुकवाते थे और फिर हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।