बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर बड़ी धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जो गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि "सुधर जाओ वरना पूरे बॉलीवुड को लाइन पर ले आएंगे।" ऑडियो में दावा किया गया है कि गैंग के पास रणवीर और रोहित शेट्टी के मैनेजरों और पूरे स्टाफ की घर से लेकर ऑफिस तक की पल-पल की जानकारी है। रणवीर सिंह से ₹1 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है और मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में इस वॉइस नोट की पुष्टि हैरी बॉक्सर के रूप में हुई है।