भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें राजस्थान के दिग्गज नेताओं का दबदबा देखने को मिला है। इस विशेष चर्चा में देखिए उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की पहली प्रतिक्रिया, जिन्हें भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही जानिए वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के पीछे का राजनीतिक समीकरण।