Leopard Attack in Bikaner: बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक खेत में तेंदुए के आने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे पिता और पुत्र पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए पिता-पुत्र ने भी तेंदुए पर जवाबी प्रहार किया, जिसके चलते संघर्ष में तेंदुए की मौत हो गई है। इस हमले में पिता और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। #Bikaner #Bajju #LeopardAttack #RajasthanNews #BreakingNews #LeopardDeath #BikanerNews #WildlifeIncident #SelfDefense #BajjuNews #RajasthanCrime #ForestDepartment #BreakingNews