पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बीच एक युवक ने "पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे" का नारा लगा दिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिससे कार्यक्रम में भारी हंगामा मच गया. इसके तुरंत बाद गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस और खड़गे पर तीखा हमला बोला है.