राजस्थान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने पंचायत चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का दावा करते हुए 1 नवंबर को कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन की तारीख पर कड़ा ऐतराज जताया और उसे 1984 सिख दंगों की याद से जोड़ा. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहज कार्यकर्ता भाव और संगठन व सरकार के बीच बेहतर तालमेल की जमकर तारीफ की. साथ ही, टिकट वितरण में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए 27 अक्टूबर को होने वाली समीक्षा बैठक की जानकारी दी.