श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर स्थित सीमावर्ती गांव 23 ओ में एक किसान के खेत से पीले रंग के दो पैकेटों में 1 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए यह खेप भारतीय सीमा में गिराई है। सूचना मिलते ही बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी की टीमों ने पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है.