राजस्थान के झुंझुनू ज़िले का ऐतिहासिक कस्बा मंडावा, जिसे ओपन आर्ट गैलरी के नाम से जाना जाता है, दीपोत्सव की रौनक से जगमगा रहा है। दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजी हवेलियां और गलियां देखने बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं. फ्रांस से आए पर्यटकों ने यहां की भित्ति चित्रकारी और नक्काशी की तारीफ की, साथ ही धरोहरों के संरक्षण और सुविधाओं की कमी पर चिंता भी जताई.