Mewar University Dispute:राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर पिछले 27 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों का धैर्य अब जवाब दे गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान छात्रों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 17 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर प्रदर्शन कर रहे के 17 स्टूडेंट्स को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में डिटेन छात्रों को पुलिस थाना ले गई। ये सभी छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं, इस बात को लेकर विरोध कर रहे हैं कि उनके नर्सिंग कोर्स को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल और इंडियन नर्सिंग काउंसिल से आवश्यक मान्यता नहीं मिली है। #MewarUniversity #ChittorgarhNews #KashmiriStudents #NursingCourseControversy #RajasthanNews #EducationScam #StudentProtest #RNC #INC #MewarUniControversy #BreakingNewsRajasthan #JusticeForStudents