कोटा में नीट (NEET) की तैयारी कर रहा एक और छात्र लोकेश 17 फरवरी से लापता है। कैथून नगर के पास नहर किनारे छात्र का मोबाइल, घड़ी और जूते बरामद हुए हैं, जिसके बाद SDRF की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सीसीटीवी फुटेज में छात्र एक ढाबे के पास भी नजर आया है। छात्र पिछले 4 साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस और परिवार हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। देखिए कोटा से यह बड़ी रिपोर्ट।