राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में आज आसमान छूती मीनारें इस बात की गवाह हैं कि मरूधरा ने विकास की नई उड़ान भर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (4 जुलाई) इस महा परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक रिफाइनरी नहीं, बल्कि मरुभूमि के भाग्य को बदलने वाला एक आधुनिक फैसला है।