राजस्थान के सीकर से परीक्षा फर्जीवाड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एसएससी जीडी परीक्षा 2025 (SSC GD 2025) में डमी कैंडिडेट बैठाकर ऑल इंडिया 34वीं रैंक हासिल करने वाले असली अभ्यर्थी सचिन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।