दिल्ली का संसद मार्ग थाना आज सियासी अखाड़ा बन गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 5 घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग थी कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल के मामले में पैलेट गन चलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।